फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: छात्रों ने दस केंद्रों में दी स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान परीक्षा

विज्ञापन
मंडी में एबीवीपी की ओर से आयोजित प्रतियोगी परीक्षा देते विद्यार्थी। स्त्रोत- संगठन
विज्ञापन
मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला मंडी की ओर से आयोजित स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में मंडी जिले के विभिन्न विद्यालयों से कक्षा नौवीं से 12वीं तक के कुल 1006 विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता जिले के 10 परीक्षा केंद्रों वीजीसी मंडी, कोटली, रत्ती, नलसर, कुफरी, रिवालसर, धर्मपुर, बलद्वाड़ा, पधवाहण और सियून में करवाई गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना, उनके सामान्य ज्ञान एवं तार्किक क्षमता का विकास करना और स्वामी विवेकानंद के विचारों, जीवन दर्शन एवं राष्ट्रभक्ति के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाना रहा।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से सामान्य ज्ञान, इतिहास, संस्कृति, विज्ञान, गणित, खेलकूद और सामाजिक विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इस अवसर पर जिला संयोजक तोनिक्ष शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें