फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों, रेस्ट हाउसों और प्रोजेक्ट क्षेत्र में चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के निर्देशों के तहत स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शुक्रवार को बीएसएल प्रोजेक्ट सुंदरनगर के विभिन्न स्थानों, कॉलोनियों, स्कूलों और सरकारी विश्राम गृहों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


चीफ इंजीनियर बीएसएल प्रोजेक्ट सुंदरनगर बीएस नारा ने बताया कि 30 मई तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़े के तहत कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में बीएसएल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और मॉडल स्कूल सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों ने स्वच्छता का संकल्प लेते हुए परिसर की सफाई की। एनसीसी कैडेट्स और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कक्षाओं व आसपास के क्षेत्रों की सफाई की और जागरूकता संदेश दिया। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में सरकारी विश्राम गृहों में भी व्यापक सफाई अभियान चलाया गया, जहां कमरों, गलियारों और बगीचों की सफाई की गई। डिप्टी चीफ इंजीनियर कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वच्छता को दैनिक आदत बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें