फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नेक्स्ट जनरेशन कार्यक्रम से विद्यार्थियों को पढ़ाया आधुनिक कृषि का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
जायका परियोजना के तहत 7 दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (जायका) के तहत विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि पद्धतियों से परिचित कराने के लिए सात दिवसीय ‘नेक्स्ट जनरेशन’ जागरूकता अभियान शुरू किया गया। इसके तहत मंडी जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ और लोहारा में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने कृषि को अर्थव्यवस्था, खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण विकास का आधार बताते हुए विद्यार्थियों को कृषि एवं संबंधित व्यवसाय अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान वर्मी कम्पोस्ट, पोषण वाटिका, प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण, नर्सरी प्रबंधन, जलवायु अनुकूल खेती और कृषि उद्यमिता की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आईईसी विशेषज्ञ सुशील कुमार शर्मा, खंड परियोजना प्रबंधक डॉ. राजेश कुमार, कृषि विशेषज्ञ अमित शर्मा, कृषि प्रसार अधिकारी नीरज, जिला कार्यक्रम समन्वयक गुरदेव शर्मा, खंड समन्वयक अश्वनी कुमार व आशीष कुमार सहित दोनों विद्यालयों के करीब 100 विद्यार्थी और शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें