फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पड्डल में छात्रों ने दिखाई सांस्कृतिक विविधता

विज्ञापन
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी समारोह में प्रस्तुति देते हुए।  स्त्रोत आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी की ओर से पड्डल मैदान में वार्षिक आयोजन सिनर्जी, रिदम एंड रेस का शुभारंभ सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डाॅ. पदम सिंह गुलेरिया ने किया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के अनुशासन, ऊर्जा और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए विद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक, रिदमिक और कोरियोग्राफ्ड प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों में छात्रों की रचनात्मकता, तालमेल और सांस्कृतिक विविधता की झलक दिखाई दी। रोचक खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। हर प्रतियोगिता में बच्चों ने फुर्ती, उत्साह, टीम-वर्क और खेल भावना का शानदार परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं, बल्कि खेल, संस्कृति और शिक्षा के मधुर समन्वय को भी सुदृढ़ करते हैं। सिनर्जी 2025 हर्षोल्लास और अविस्मरणीय पलों के साथ संपन्न हुआ। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें