फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पुरस्कार पाकर चहके विद्यार्थी

विज्ञापन
संस्कार प​ब्लिक स्कूल समैला में आयोजित सालाना समारोह में प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। संस्कार पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समैला में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में पूर्व प्रदेश कांग्रेस महासचिव पवन ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें लोक नृत्य, गिद्दा, समूहगान और देशभक्ति गीतों सहित नशाबंदी पर बेहतरीन ढंग से नृत्य नाटिका प्रस्तुति की। इन प्रस्तुतियों पर मुख्यातिथि और अभिभावकों ने तालियों से उनका हौसला बढ़ाया। प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
मुख्यातिथि ने मेधावियों को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। पुरस्कार पाकर विद्यार्थी चहक उठे। सम्मान पाने वालों में मनोज, शिवम, कार्तिक, अवश्य, हार्दिक, सचिका, पार्थिवी, श्रुति, अक्षिता, आरव, गौरी, रिया, रियांशी, कृतिका, कार्तिक, कनिष्क, अक्षिता, अंकुश, वैशाली आदि शामिल रहीं। इस अवसर पर शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी गुलेरिया, अरशद, हैप्पी, राजेश, पंचायत प्रधान इंद्रा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


...
मम्मी पापा के सामने स्कूल में ईनाम मिलने पर खुशी हुई। आगे भी अच्छी पढ़ाई करेंगे।
-युवान सोनी

...
वार्षिक समारोह में मंच पर मुख्यातिथि से पुरस्कार लेते हुए बहुत अच्छा लगा। मुख्यातिथि ने बधाई दी और कड़ी मेहनत करने को कहा। प्रयास रहेगा कि आगे बेहतर करूं।
-निमृत

...
समारोह में उपस्थित अभिभावकों के सामने पुरस्कार लेते हुए अलग सा अनुभव रहा। माता-पिता को भी हम पर गर्व हुआ है। हमारी कोशिश रहेगी कि और ज्यादा मेहनत करें।
विज्ञापन

-सचिका कटवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें