जोगिंद्रनगर के शानत स्थित वैदिक पब्लिक स्कूल में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते विद्यार्थी
- फोटो : मिथलेश की फाइल फोटो ।
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 लोगों की जान चली गई। घटना को लेकर जोगिंद्रनगर के वैदिक पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के छात्रों ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। छात्रों ने आतंकवाद खत्म करने का संदेश देते हुए कैंडल जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी।
आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। स्कूल की प्रधानाचार्या कंचन ठाकुर ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा कर इस कृत्य में शामिल आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। संवाद