फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वच्छता की ली शपथ

विज्ञापन
राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर पधर में शपथ लेते अधिकारी, पदाधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि। संवाद
विज्ञापन
पधर (मंडी)। विकास खंड द्रंग (पधर) में राष्ट्रीय पंचायत दिवस पंचायत समिति द्रंग की अध्यक्ष शीला ठाकुर की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर स्वच्छता की शपथ ली। साथ ही पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में हताहत लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष शीला ठाकुर और उपाध्यक्ष कृष्ण भोज ने पंचायत प्रतिनिधियों को उनकी सक्रिय भूमिका के लिए धन्यवाद किया। खंड विकास अधिकारी विनय चौहान ने पंचायत दिवस की बधाई देते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की जनता को पंचायती राज व्यवस्था के प्रति जागरूक करना और स्थानीय शासन में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर पंचायत निरीक्षक हुक्म चंद, उप निरीक्षक जोगेंद्र सिंह, बलदेव ठाकुर, शांता ठाकुर, राम लाल शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें