फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पनारसा काॅलेज के छात्रों ने युवा साहित्य संवाद में लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
नगवाईं (मंडी)। राजकीय कॉलेज पनारसा के विद्यार्थियों को साहित्य, संस्कृति और इतिहास के नए दृष्टिकोण से परिचित कराने का प्रयास कॉलेज प्रबंधन की ओर से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का नेतृत्व हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शोधार्थी महेंद्र कुमार और पनारसा कॉलेज के छात्र रवि शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के अंतर्गत हिमतरु पत्रिका द्वारा प्रकाशित स्त्री विशेषांक, स्मृतियों में कुल्लू दशहरा विशेषांक और महेंद्र कुमार की ओर से संपादित मौखिक परंपरा का इतिहास.. पर विद्यार्थियों ने लगभग चालीस-चालीस मिनट की विस्तृत परिचर्चा की। इस चर्चा के दौरान इन कृतियों के सामाजिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और साहित्यिक आयामों पर गंभीर विमर्श हुआ। इस संवाद में राजकीय महाविद्यालय पनारसा, राजकीय महाविद्यालय कुल्लू, राजकीय महाविद्यालय बंजार, राजकीय महाविद्यालय हरिपुर और राजकीय महाविद्यालय सैंज के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के साथ ही विद्यार्थियों की ओर से बनाई गई चित्रों की एक आकर्षक चित्रकला प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में राजकीय महाविद्यालय पनारसा के वेदिका और गिरिराज, राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की मुस्कान और विनोद, और राजकीय महाविद्यालय हरिपुर के रजत द्वारा बनाए गए विभिन्न चित्रों को प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें