फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विद्यार्थियों ने खगराओं क्लस्टर का किया शैक्षणिक भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयदेवी के 82 विद्यार्थियों ने प्री-वोकेशनल विजिट के तहत उद्यान विभाग सुंदरनगर की ओर से एचपी शिवा परियोजना के तहत स्थापित खगराओं क्लस्टर का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि एवं बागवानी तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई तथा उन्हें स्वरोजगार और कृषि आधारित उद्यमों के प्रति प्रेरित किया गया। यह भ्रमण प्रदेश सरकार के ‘अपना विद्यालय- द हिमाचल स्कूल एडॉप्शन कार्यक्रम’ के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत उद्यान विकास अधिकारी डॉ. अनुपमा मैहरा द्वारा विद्यालय को गोद लिया गया है। इसी क्रम में विद्यार्थियों को समय-समय पर कॅरिअर काउंसलिंग और विषयगत मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। भ्रमण के दौरान डॉ. अनुपमा मैहरा ने विद्यार्थियों को विभिन्न फलदार पौधों की उन्नत किस्मों, वैज्ञानिक रोपण तकनीकों, पौध संरक्षण, खाद प्रबंधन तथा आधुनिक बागवानी पद्धतियों की विस्तृत जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें