करसोग (मंडी)। एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत डे स्टार पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल करसोग में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर के साथ बाग सलाना जंगल में पौधरोपण किया।
पौधे लगा कर उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। प्रधानाचार्य निर्मला ठाकुर ने बताया कि विद्यार्थियों ने देवदार, चीड़, कायल आदि के लगभग 50 से अधिक पौधे रोपे।
उप प्रधानाचार्य महेंद्र ठाकुर ने बताया कि पर्यावरण को बचाने एवं हरे भरे शुद्ध पर्यावरण के लिए हमें बरसात के मौसम में पौधरोपण करना चाहिए। कहा कि कहीं न कहीं प्राकृतिक आपदा का कारण पेड़ पौधों का न होना है। उन्होंने विद्यार्थियों और आम जनता से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य, अध्यापक और स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहा। संवाद