फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सराज के लाछ और गाता गांवों में धंस रही पहाड़ी, घरों में आईं दरारें

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तांदी के लाछ और गाता गांवों में भय का माहौल बना हुआ है। भूस्खलन और पहाड़ी धंसने की घटनाओं के चलते दोनों गांवों के कई मकानों और गोशालाओं में दरारें आ गई हैं। स्थिति इतनी भयावह है कि कई परिवारों को अपने पुश्तैनी घर खाली कर दूसरों के घरों में शरण लेनी पड़ी है।
विज्ञापन

गांव के प्रभावित परिवारों थली राम, पूर्ण चंद, चंद्रमणी, ओम प्रकाश, हरबंस, नारायण और राम लाल ने बताया कि उनके घरों में दरारें बढ़ती जा रही हैं। कहा कि जीवन भर की कमाई इन घरों को बनाने में खर्च कर दी, लेकिन अब मकान कभी भी ढह सकते हैं। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पीड़ित परिवार जरूरी सामान शिफ्ट कर रहे हैं और कुछ लोग तो खेत-खलिहान भी छोड़ने को मजबूर हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लिंक रोड के पास की पहाड़ी लगातार धंस रही है। ऊपर की ओर पंडोह-कांडा-जंजैहली सड़क और नीचे तांदी की ओर पंडोह-कुकलाह-सराची मार्ग भी भूस्खलन की चपेट में है। इन दोनों सड़कों के बीच लाछ और गाता गांव अब पूरी तरह असुरक्षित हो चुके हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि पूरी पहाड़ी धीरे-धीरे पंडोह बांध की झील की ओर धंस रही है। इससे गांवों के बीच फंसे करीब एक दर्जन परिवार अब घुट-घुट कर जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


पीड़ित परिवारों ने जिला प्रशासन से तुरंत राहत एवं पुनर्वास की मांग की है। पंचायत प्रधान अमरावती ठाकुर ने बताया कि इस स्थिति की जानकारी राजस्व अधिकारी और एसडीएम गोहर को दे दी गई है। उन्होंने आग्रह किया कि विशेषज्ञों की टीम भेजकर इलाके का निरीक्षण करवाया जाए और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जाए।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें