वार्षिक पारितोषिक समारोह में मेधावियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर(मंडी)। राजकीय उच्च पाठशाला डोलधार में वीरवार को मनाए गए वार्षिक पारितोषिक समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर खूब धमाल मचाया। एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर वाहवाही लूटी। इसमें फंगवास स्कूल के प्रिंसिपल दयाराम ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अध्यापिका अंजना गुप्ता ने सालाना रिपोर्ट पढ़ कर उपलब्धियों की जानकारी दी।
विद्यार्थियों की ओर से पेश हिमाचली लोक नृत्य, भंगड़ा, समूगान, नाटी ने अतिथियों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध किया। मुख्य अतिथि दयाराम ठाकुर ने मेधावियों को सम्मानित किया। छठी कक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मनदीप, अर्चना, सातवीं कक्षा से हेमलता और पलक, आठवीं कक्षा से साक्षी और चेतन, नौवीं कक्षा से हिमेश और ललित ठाकुर, दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले निशांत ठाकुर, 84 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अमित ठाकुर तथा 82 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले महेश को मेरिट सर्टिफिकेट से सम्मानित किया। समारोह में एसएमसी प्रधान थांथलू राम भी विशेष रूप से मौजूद रहे। संवाद