बलद्वाड़ा (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोलनी डलवाण में प्रधानाचार्य सुरेश कुमार की अध्यक्षता में किशोर स्वास्थ्य दिवस मनाया। स्वास्थ्य शिक्षक शक्ति चंद ने बच्चों को किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों के बारे में जागरूक किया।
उन्हें मानसिक स्वास्थ्य, मादक पदार्थ के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान 91 बच्चों का वजन, ऊंचाई, हीमोग्लोबिन और बीएमआई की जांच की गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता चंपा वर्मा, मीना देवी, सोमा देवी सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद