फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वित्तीय साक्षरता पर जागरूक किए विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बग्गी में सोमवार को ईको क्लब ने वित्तीय साक्षरता पर शिविर आयोजित किया। इसमें पंजाब नेशनल बैंक के समन्वयक हरि सिंह कौंडल उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को बैंकाें और डाकघरों में बचत खाते खोलना, एटीएम का प्रयोग करने पर जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के दौरान वाईएस परमार योजना शुरू की है। इसमें एक प्रतिशत ब्याज की दर से ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। इसमें कोई भी विद्यार्थी किसी भी तरह का कोर्स कर सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। स्कूल की प्रधानाचार्य वंदना शर्मा ने बैंक समन्वयक का विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता पर जागरूक करने के लिए आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें