फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: छात्र हर्ष, अनुषा और डॉ. रितिका एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने निजी विश्वविद्यालयों से प्रदेश की स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप शोध, नवाचार और तकनीकी विकास को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सोलन जिले में आयोजित समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से जल संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन, पर्यटन, नवीकरणीय ऊर्जा, बागवानी, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में शोध को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया। सम्मेलन में करीब 600 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर अभिलाषी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने मनमोहक हिमाचली नाटी प्रस्तुत की। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र हर्ष कन्याल और छात्रा अनुषा जोशी को स्टूडेंट एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रितिका को शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में टीचर एक्सीलेंस अवॉर्ड प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें