फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 10वीं, 12वीं का प्रश्न पत्र आसान होने पर विद्यार्थियों के खिले चेहरे

विज्ञापन
मंडी के बाल स्कूल में दसवीं कक्षा  की परीक्षा देने के बाद आपस में चर्चा करती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। जिले में मंगलवार से दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्वक आरंभ हो गईं। पहले ही दिन परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों के चेहरों पर संतोष झलक रहा था। अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रश्न पत्र को अपेक्षाकृत आसान बताया और कहा कि पेपर ने उनकी आशंकाएं दूर कर दीं।
शिक्षा विभाग की ओर से जिले में कुल 396 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 349 सरकारी और 47 निजी स्कूल शामिल हैं। परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की गई। मंडी जिले में लगभग 20 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा उपनिदेशक स्तर पर टीमें गठित की गई हैं। एसडीएम की अगुवाई में उड़नदस्ते विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। बोर्ड मुख्यालय की ओर से सीसीटीवी के माध्यम से ऑनलाइन निगरानी भी की जा रही है। निदेशालय स्तर से भी पहली बार सीधी निगरानी रखी जा रही है। पहले दिन दसवीं कक्षा का अंग्रेजी और बारहवीं कक्षा का संस्कृत विषय का प्रश्न पत्र आयोजित हुआ। उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक यशवीर धीमान ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को पूर्व में ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए थे। उन्होंने सीनियर सेकेंडरी स्कूल पौंटा और निजी स्कूल सनराइज भांबला का निरीक्षण किया। दोनों केंद्रों पर परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से संचालित होती पाई गई।

मंडी के बाल स्कूल में दसवीं कक्षा  की परीक्षा देने के बाद आपस में चर्चा करती छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें