फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रैगिंग के खिलाफ छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता में विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक में आयोजित एंटी-रैगिंग सप्ताह का बुधवार को समापन हुआ। समापन समारोह में कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. राजेश कुमार भवानी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य ने कहा कि कॉलेज परिसर को पूरी तरह रैगिंग मुक्त बनाए रखना संस्थान की प्राथमिकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से सुरक्षित, सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में शाम्भवी ने प्रथम, खुशबू ने द्वितीय तथा लक्षिता और खुशी सिहाग ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। नीतिका और अंशिका का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। भाषण में सौम्या शर्मा प्रथम, आइरिस भारद्वाज द्वितीय और अमन प्रताप तृतीय रहे। निर्णायक मंडल में नेत्र रोग विभाग के डॉ. दीपक, डॉ. राजन नेगी और डॉ. अनुकृति शामिल रहे।
विज्ञापन

सेमिनार प्रेजेंटेशन में यष्टी भारद्वाज प्रथम, आदित्य चौहान द्वितीय और रूहानी तृतीय स्थान पर रही। दीक्षा शर्मा और तमन्ना बिष्ट ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता में ग्रुप-4 की पायल, शगुन, अनुभूति और कृतिका कौंडल की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें