फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नीट परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में छात्रों और अभिभावकों ने उठाई आवाज

विज्ञापन
नीट-यूजी 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में सामने आई अनियमितताओं के विरोध मे
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। नीट-यूजी 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में सामने आई अनियमितताओं के विरोध में शुक्रवार को सरकाघाट में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने एकजुट होकर एसडीएम के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

इस दौरान एसपीए इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन सुरेंद्र कुमार राणा ने कहा कि नीट जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता लाखों विद्यार्थियों की मेहनत और उनके भविष्य के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि विद्यार्थियों का परीक्षा प्रणाली पर विश्वास बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने सरकार और जांच एजेंसियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की, ताकि मेहनत करने वाले विद्यार्थियों के हित सुरक्षित रह सकें। साथ ही राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

विद्यालय के निदेशक पीसी ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता देश की शिक्षा व्यवस्था की आधारशिला है। वहीं, समाजसेवी पीसी जम्वाल ने कहा कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना समाज और सरकार दोनों की संयुक्त जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें