फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: छात्रा काशवी का माॅडल रहा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंब्रिज नेशनल स्कूल पौंटा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। कैंब्रिज नेशनल स्कूल पौंटा में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरकाघाट कॉलेज के प्राचार्य रिखी राम कौंडल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। चेयरमैन नरेश कुमार वालिया ने उन्हें सम्मानित किया। समारोह में विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब प्रशंसा प्राप्त की।
बच्चों की ओर से तैयार किए गए मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई। इनमें आठवीं कक्षा की छात्रा काशवी ठाकुर का मॉडल प्रथम रहा। मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए। दसवीं कक्षा में रूहीन वर्मा को 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर प्रथम, राधिका को 92 प्रतिशत पर द्वितीय तथा बादल वर्मा को 88 प्रतिशत अंक लेने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा पारूल कुमारी, पारूल वर्मा, अनमोल और सक्षम को मेरिट प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलों, विज्ञान प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को मेडल प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि ने बच्चों की प्रस्तुतियों और अध्यापक वर्ग के प्रयासों की सराहना की। समारोह में डॉ. नरेश चंदेल, पूर्व पंचायत सदस्य राज कुमार गुप्ता, प्रकाश चंद गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता, सुरेश शर्मा और अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें