फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में छात्र की बाजू टूटी, शिक्षकों ने घर भेज दिया

Fri, 19 Aug 2016 07:11 PM IST
मंडी
विज्ञापन
चोट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। जिला के शिक्षा खंड सराज-2 के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला देवधार में शिक्षकों की कोताही सामने आई है। स्कूल के चतुर्थ कक्षा के छात्र की पाठशाला परिसर में गिरने से बाजू टूट गई। बच्चे की बाजू से हल्का खून भी निकला। लेकिन, शिक्षकों का दिल नहीं पसीजा। बच्चे को प्राथमिक उपचार देने की बजाए शिक्षकों ने उसे अकेला घर भेज दिया। बच्चा रोता बिलखता स्कूल से एक मील दूर अपने घर पहुंचा।
विज्ञापन


स्कूल प्रशासन की लापरवाही पर अभिभावकों ने जिला प्रशासन व विभाग से कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार रक्षा बंधन के पर्व के दिन स्कूल में देवधार स्कूल में चतुर्थ कक्षा में पढ़ने वाला बच्चा कौल सिंह अचानक गिर गया। जिससे उसकी बाजू पर गंभीर चोट आई। बच्चे की बाजू से खून निकलना शुरू हो गया। बच्चे को रोता देख स्कूल के अध्यापकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने अथवा अस्पताल ले जाने की बजाए अकेला घर भेज दिया। बच्चे की बाजू से हल्का खून भी निकल रहा था। कौल सिंह की मां घर से बाहर थी।

बच्चे का पिता इंद्र सिंह घर पर ही था। लेकिन, इंद्र सिंह के टांग का गत माह ऑपरेशन हुआ था। जिस कारण वह चल नहीं सकता है। पिता चाह कर भी अपने बच्चे को अस्पताल नहीं ले जा सका। दो घंटे के बाद कौल सिंह की मां लीला देवी घर पहुंची। वह बेटे कौल को तुरंत बालीचौकी अस्पताल ले गई। जहां से चिकित्सकों ने बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल कुल्लू में भेज दिया। जहां पर चिकित्सकों ने जांच में बच्चे की बाजू टूटी होने की बात कही है। बच्चे का इलाज चल रहा है। शनिवार को बच्चे की बाजू में प्लास्टर चढ़ाया जाएगा। बच्चे की मां लीला देवी ने जिला प्रशासन और विभाग से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


कोट्स.........
रक्षा बंधन पर्व के चलते अवकाश पर थी। मामला ध्यान में आया है। बच्चे को चोट लगने पर शिक्षकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने की बजाए घर भेज दिया था।
..लाल दासी मुख्य अध्यापिका राजकीय प्राथमिक पाठशाला देवधार

यदि किसी बच्चे को स्कूल परिसर में स्कूल टाइम में चोट लगती है तो स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी है कि वह बच्चे को प्राथमिक उपचार दे अथवा अस्पताल में ले जाएं। मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

..केडी शर्मा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मंडी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें