नगवाईं (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में स्कूल के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कथियारी पंचायत की प्रधान उर्मिला देवी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर पंचायत उपप्रधान भी विशेष रूप से मौजूद थे।
समारोह में दोनों अतिथियों ने स्कूल के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। समारोह में स्कूल के प्रधानाचार्या एनआर कौशल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और स्कूल की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बालू स्कूल के बच्चे सभी क्षेत्रों में स्कूल और क्षेत्र का नाम ऊंचा कर चुके हैं।
कक्षा में प्रथम आने पर गगनीश, हीरा लाल, अदिति, विकास ठाकुर, प्रियांशु, बलवीर और सरोज को सम्मानित किया गया। विज्ञान प्रोत्साहन पुरस्कार से गगनीश और हीरा लाल को नवाजा गया। इसके अलावा खेलकूद में हीरालाल, शिवानी, पंकज और रजनी को सम्मानित किया गया।