मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सरदार पटेल विश्वविद्यालय इकाई मंडी ने 76वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर संगोष्ठी और उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में सुशीला सिपहिया ने शिरकत की। उनके साथ एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री शशि शंकर विशिष्ट अतिथि रहे।
मुख्यातिथि सुशीला सिपहिया ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रों को अनेकों आयामों से जोड़ते हुए समाजहित, छात्रहित और राष्ट्रहित में काम कर रही है। इकाई अध्यक्ष हर्षित मिन्हास ने बताया कि छात्रों के जीवन में जितना योगदान शिक्षकों का है उतना ही इन कर्मचारियों का भी है। विद्यार्थी परिषद एक परिवार है और हमसे जुड़ा हर व्यक्ति हमारे परिवार का हिस्सा हैं। इस मौके पर विद्यार्थी परिषद द्वारा उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह में विश्वविद्यालय में कार्यरत सफाई एवं सुरक्षा कर्मचारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।