सुंदरनगर (मंडी)। बीबीएमबी मॉडल स्कूल की छात्रा अवनी ने वीरवार को एक दिन के लिए प्रधानाचार्य का कार्यभार संभालकर जिम्मेदारी का निर्वहन किया। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. एमआर गौतम ने जिलाधीश मंडी की नई सोच का अनुसरण करते हुए अवनी को यह मौका दिया। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में सीबीएसई की दसवीं कक्षा की परीक्षा में प्रथम स्थान अर्जित करने वाली छात्रा अवनी ने ही वीरवार को प्रधानाचार्य के सभी कार्य किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने छात्रा को पुष्पगुच्छ भेंट किया।
प्रधानाचार्य डॉ. एमआर गौतम 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने अपनी सेवानिवृत्ति से पहले विद्यार्थियों के ग्रीष्मकालीन अवकाश से पूर्व आखिरी कार्य दिवस मनाया। 12 से 30 जून तक स्कूल बंद रहेंगे। उधर, प्रधानाचार्य ने बताया कि उन्हें विश्वास है कि इस प्रयास से विद्यार्थियों के मनोबल में वृद्धि होगी।