फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सीएम के आश्वासन के बाद भी नियमित नहीं हुए 16 एसडीओ

Fri, 13 Jun 2025 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा व कमलदीप गुलेरिया ने कहा कि सीएम के आश्वासन के बावजूद लोक निर्माण विभाग के 16 एसडीओ नियमित नहीं हो पाए हैं। वर्ष में नियमितीकरण की प्रक्रिया अब बस एक बार होती है। इस विषय को लेकर सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ ने कई बार मुख्यमंत्री से बात की। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि अप्रैल महीने में सभी अनुबंध कर्मचारियों को नियमित कर दिया जाएगा। बीते पांच अप्रैल को कैबिनेट बैठक में 31 मार्च 2025 तक दो वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले सभी अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने का निर्णय लिया गया। इसकी अधिसूचना आठ अप्रैल 2025 को कार्मिक विभाग ने जारी की। इसके बाद लगभग सभी विभागों में अनुबंध कर्मचारियों को नियमित कर दिया गया, परंतु लोक निर्माण विभाग में कार्यरत 16 एसडीओ को उनके विभाग की ओर से अभी तक नियमित नहीं किया गया है। ये सभी एसडीओ अप्रैल 2025 में तीन वर्ष का अनुबंध समय पूरा कर चुके हैं। संघ ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि शीघ्र ही इस विषय पर संज्ञान लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें