फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आरसीएफसी के स्थानांतरण के विरोध में संघर्ष समिति ने तेज किए प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अजय जम्वाल को सौंपा ज्ञापन, 10 हजार किसानों के हित का दिया हवाला
विज्ञापन

सोलन शिफ्टिंग की अधिसूचना रद्द कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर स्थित क्षेत्रीय सह-सुविधा केंद्र (आरसीएफसी) को सोलन स्थानांतरित करने के फैसले के विरोध में जोगिंद्रनगर आरसीएफसी संघर्ष समिति ने अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में समिति के अध्यक्ष गुरुशरण परमार के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने महाराष्ट्र में भाजपा के संगठन प्रभारी अजय जम्वाल से उनके जोगिंद्रनगर स्थित आवास पर मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपकर केंद्र का स्थानांतरण रोकने की मांग उठाई।
विज्ञापन

इस दौरान संघर्ष समिति के महासचिव अजय ठाकुर ने अजय जम्वाल को बताया कि पिछले दो माह से अधिक समय से केंद्र को जोगिंद्रनगर में ही यथावत रखने के लिए जनसंघर्ष जारी है। उन्होंने केंद्र की पिछले सात वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि इसके माध्यम से हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड और दिल्ली के करीब 10 हजार किसान आयुर्वेदिक एवं औषधीय पौधों की खेती से लाभान्वित हो रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि केंद्र के सोलन स्थानांतरण संबंधी अधिसूचना को रद्द करवाने के लिए केंद्रीय आयुष मंत्री और संबंधित अधिकारियों को भी लिखित प्रस्ताव सौंपा गया है, जो फिलहाल मंत्रालय के विचाराधीन है। समिति ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से इस मामले में हस्तक्षेप कर स्थानांतरण के फैसले को रद्द करवाने में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर राज ठाकुर और प्यार चंद महंत ने भी केंद्र के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे जोगिंद्रनगर में ही यथावत बनाए रखने की पुरजोर पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें