फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन प्रभावितों को मिले चार गुना मुआवजा : रामस्वरूप

Sat, 09 Apr 2016 07:21 PM IST
मंडी।
विज्ञापन
सुंदरनगर में आंदोलनरत फोरलेन प्रभावित सांसद रामस्वरूप शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर में अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत फोरलेन प्रभावितों का धरना छठे दिन में प्रवेश कर गया है। शनिवार को मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने धरने पर बैठे फोरलेन प्रभावित परिवारों से मिल कर उनके आंदोलन का पूरी तरह से समर्थन किया है।
विज्ञापन


प्रभावितों ने यादविंद्र पुरी के नेतृत्व में सांसद को अपना मांग पत्र सौंप उन्हें न्याय दिलाने की मांग की। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के सेक्शन 24 के अनुसार मुआवजों के पुनर्निर्धारण के आदेश राज्य सरकार को जारी कर दिए हैं। किरतपुर से मनाली तक के फोरलेन प्रभावितों को प्रदेश सरकार केंद्र के निर्देशानुसार मुआवजा प्रदान नहीं करवा रही है।

उन्होंने प्रभावितों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को वह केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय से उठा कर इसका समाधान करवाएंगे। सांसद ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर निशाना साधते हुआ कहा कि पिछले दिनों वह मुख्यमंत्री से मिले थे। जहां पर सभी प्रभावितों को नए भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के अनुसार चार गुना मुआवजे दिया जाना तय हुआ था। ऐसे में अब सरकार मुआवजा देने में क्यों आनाकानी कर रही है, यह समझ से परे है।
विज्ञापन


प्रभावितों को आश्वस्त किया कि वह उनके साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं होने देंगे। समस्या को लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश जंबाल लगातार उनके संपर्क में है। वह प्रभावितों की मांग को लेकर जिलाधीश मंडी और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश जंबाल ने आंदोलन को पूरा समर्थन देने के साथ सांसद से शीघ्र ही समस्या के समाधान की मांग की। इस मौके पर फोरलेन प्रभावित घनश्याम गुप्ता, राकेश सेन, यशपाल गुलाटी, राजा ठाकुर, विजय कुमार, अश्वनी चंदेल, जय राम और नारायण सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें