फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बिना ढके और रंग-बिरंगी मिठाइयां बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Sat, 26 Oct 2024 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम का खाद्य सुरक्षा विभाग त्योहारी सीजन में बिना ढके मिठाइयों की बिक्री करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करने के लिए तैयार है। विभाग ने दुकानों में दबिश देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस दौरान रंग-बिरंगी मिठाइयों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है, विशेषकर उन मिठाइयों पर जो बाहर से आती हैं।
विज्ञापन

दूध से बने उत्पादों की भी जांच की जा रही है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के नियमों का उल्लंघन करने पर अब तक दो दुकानदारों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इसके अलावा, दुकानों के लाइसेंस और कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र की भी जांच की जा रही है, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
सहायक आयुक्त डॉ. विजया ने बताया कि त्योहारी सीजन में लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। बाहर से आने वाली रंग-बिरंगी मिठाई और दूध से बने उत्पादों पर नजर रखी जा रही है। उल्लंघन पर नोटिस भी दिए जा रहे हैं। जिन दुकानदारों ने कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र नहीं लिए हैं, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सुंदरनगर में पहली बार खुला मिल्कफेड का मिठाइयों का स्टॉल
सुंदरनगर (मंडी)। दिवाली के अवसर पर हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन ने नगर परिषद सुंदरनगर के सामने जवाहर पार्क में देसी घी और शुगर फ्री मिठाइयों का स्टॉल खोला है। इसका शुभारंभ शुक्रवार को एसडीएम अमर नेगी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने मिल्कफेड के अधिकारियों को इस पहल के लिए बधाई दी। एसडीएम ने बताया कि यह पहला अवसर है जब सुंदरनगर में मिल्क फेड द्वारा शुद्ध, गुणवत्तापूर्ण और शुगर फ्री मिठाइयों का स्टॉल स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें