फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ग्रामीण विकास योजनाओं में ढिलाई पर होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क निर्माण में इस्तेमाल होगा सिंगल यूज प्लास्टिक
विज्ञापन

मनरेगा में मैन डेज बढ़ाने और सांसद, विधायक निधि के कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बुधवार को समीक्षा बैठक में अधिकारियों को गुणवत्ता, पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही के साथ निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में विकसित भारत जी-राम-जी, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने वीबीजी-राम-जी योजना में मैन-डेज बढ़ाने, सांसद व विधायक निधि के कार्य जल्द पूरा करने और नियमित फील्ड विजिट के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में एकत्र सिंगल यूज प्लास्टिक लोक निर्माण विभाग को सौंपने, कंपोस्ट व सोक पिट निर्माण तथा लैंड डेवलपमेंट के कार्यों में तेजी लाने को कहा। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त प्रियांशु खाती, डीआरडीए परियोजना अधिकारी गोपी चंद पाठक, जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा और सभी बीडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें