फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नशे के सौदागरों पर होनी चाहिए कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। विकास खंड चौंतड़ा के अधीन आने वाली 25 पंचायतों में आयोजित विशेष ग्रामसभाओं में नशे के सौदागरों पर ग्रामीणों ने पुलिस की ढीली कार्रवाई पर सवाल उठाए। पस्सल और तलकेहड़ पंचायतों में ग्रामीणों ने नशे के सौदागरों का सामाजिक बहिष्कार करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान विशाल राठौर और शूचिका ने बताया कि नशे के सौदागरों के दोषी पाए जाने पर उन्हें सामाजिक योजनाओं से वंचित करने का निर्णय लिया है। स्तैन स्कूल में अभिभावकों और विद्यार्थियों ने नारे और स्लोगनों से नशे के दुष्प्रभावों का संदेश दिया।
वीरवार को विकास खंड चौंतड़ा की ममाण बनांदर, खुड्डी, खड़ीहार, रोपड़ी कलैहडू, द्रुब्बल, सैंथल पड़ैन, भडोल, टिकरी मुशैहरा, टिकरू में आयोजित ग्राम सभाओं में उपस्थित सैकड़ों ग्रामीणों ने हिमाचल से नशे के धंधे पर चोट करने की मांग की। त्रैंबली, टिकरू, तुलाह, ऊपरी धार, उटपुर, भगेहड़, रक्तल बघैर में आयोजित ग्राम सभाओं में मौजूद ग्रामीणों ने नशे के कारोबारियों पर कानूनों के प्रावधानों में भी सख्ती की मांग की। बीडीओ चौंतड़ा अनुभव तनवर ने बताया कि पंचायती राज विभाग भी नशे के विरुद्ध अपने अभियान को तेज करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें