फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जडोल-भुवाणा में रेहड़ी-फड़ी यूनियन का गठन, समस्याओं पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़ी धारकों ने कहा- प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाए जाएंगे मुद्दे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। जडोल-भुवाणा क्षेत्र में रेहड़ी-फड़ी कारोबारियों ने रविवार को बैठक कर भीषण गर्मी में प्रशासन की ओर से जारी हीटवेव अलर्ट तथा कारोबार से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में रेहड़ी-फड़ी धारकों ने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर आगामी रणनीति भी तय की। इस दौरान कारोबारियों ने अपने हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए रेहड़ी-फड़ी यूनियन का गठन किया।
बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित प्रधान मस्त राम ने की। उन्होंने कहा कि यूनियन क्षेत्र के रेहड़ी-फड़ी धारकों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाएगी और उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच रेहड़ी-फड़ी धारकों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिनके समाधान की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उपप्रधान मंशा राम, सचिव जीत राम तथा कार्यकारिणी सदस्य सोहन सिंह, कर्म सिंह, महेश्वर सिंह और कृष्ण लाल ने कारोबारियों के समक्ष आ रही समस्याओं को रखा। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा विभाग के कर्मी बताकर परेशान किए जाने पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें