फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपीयू में खुलेगा प्रशासनिक सेवा और प्रतियोगी परीक्षा तैयारी केंद्र : अवस्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
धरोहर अध्ययन यात्रा को कुलपति ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने जाना शहर का 500 साल का गौरवशाली इतिहास
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के इतिहास विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम के तहत नए विद्यार्थियों के लिए मंडी के 500 साल इतिहास के साक्ष्य, स्मारक और समाज विषय पर ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक अध्ययन यात्रा आयोजित की। कुलपति आचार्य प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इतिहास विभाग की ऐतिहासिक प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय जीवन ज्ञान, संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण की नई शुरुआत है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में जल्द ही प्रशासनिक सेवा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए केंद्र स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों को स्थानीय इतिहास, संस्कृति और विरासत से जोड़ती हैं। इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि ऐतिहासिक स्थलों का प्रत्यक्ष अध्ययन शोधपरक दृष्टिकोण विकसित करता है।
विज्ञापन

अध्ययन यात्रा में विद्यार्थियों ने चौहट्टा, भूतनाथ मंदिर, विक्टोरिया केसरी पुल, पंचवक्त्र महादेव मंदिर, नदी तट और मंडी नगर की ऐतिहासिक नगर नियोजन व्यवस्था का अध्ययन किया। भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटेक) मंडी चैप्टर के सत्य महेश ने कहा कि मंडी केवल मंदिरों का नगर नहीं, बल्कि पांच शताब्दियों की सांस्कृतिक विरासत, स्थापत्य और सामाजिक विकास का जीवंत उदाहरण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें