मंडी। उत्तर प्रदेश के आगरा एकलव्या स्टेडियम में 10 से 12 फरवरी तक होने वाली खेलो इंडिया नॉर्थ जोन वुमन पेंचक सिलाट लीग के लिए हिमाचल की टीम रविवार को रवाना हुई। लीग का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण कर रहा है।
प्रदेश की टीम में 15 महिला खिलाड़ी सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में हिस्सा लेंगी। टीम में चार खिलाड़ी मंडी, छह बिलासपुर और पांच महिला खिलाड़ी कांगड़ा जिले से हैं। मंडी जिले से दीक्षा, लक्ष्मी देवी, कीर्ति चौहान और विपाशा ठाकुर, बिलासपुर से शानवी कौशल, श्रेया वर्धन, शेरन सेन, साक्षी ठाकुर, समीक्षा और कोमल, कांगड़ा जिला से नेहा, पल्लवी, सुहानी कुमारी, गार्गी राजपूत और इवानी कटोच हिस्सा ले रही हैं। पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह आजाद ने बराया कि टीम के साथ कोच राकेश कुमार, बिलासपुर जिले से ब्रिज लाल चौहान और कांगड़ा जिले से अजय कुमार जा रहे हैं। संवाद