फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शिमला के जुब्बल में होगी राज्यस्तरीय कबड्डी स्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन की बैठक रविवार को मंडी के जिला परिषद भवन में प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार ब्रांगटा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिताओं की घोषणा की गई। राज्य स्तरीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता नवंबर में शिमला जिले के जुब्बल में होगी। जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता मंडी में होगी।
विज्ञापन

सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता कांगड़ा और सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता हमीरपुर में करवाई जाएगी। जिला बिलासपुर से संबंध रखने वाली अंडर-18 कबड्डी खिलाड़ी प्रीति ठाकुर को तीसरी यूथ कबड्डी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त करने के लिए प्रदेश कार्यकारिणी सम्मानित करेगी। प्रदेश संगठन ने जिला मंडी के प्रो कबड्डी खिलाड़ी महेंद्र सिंह ठाकुर और शिवांश ठाकुर को भी जिला भवन में सम्मानित किया।

प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार ब्रांगटा ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रदेश कबड्डी सचिव कृष्ण लाल खिलाड़ियों को गुमराह कर रहे हैं। संघ के लेटर हेड का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा पाया गया तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पड्डल मैदान में जूनियर और सब जूनियर लड़कों और लड़कियों का राज्य स्तरीय कबड्डी के लिए ट्रायल जिला कबड्डी एसोसिएशन अध्यक्ष श्याम लाल ठाकुर की देखरेख में लिया गया।
विज्ञापन

जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव नेत्र सिंह ठाकुर ने बताया कि जूनियर और सब जूनियर में 100 लड़कों और 42 लड़कियों ने भाग लिया। इसमें उम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। बैठक में प्रदेश सचिव कुलदीप राणा, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार, कोषाध्यक्ष अरविंद चौहान और अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें