फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में जेबीटी का पक्ष रखे प्रदेश सरकार

विज्ञापन
मंडी के सेरी चाणनी में जेबीटी प्रशिक्षु मागों को लेकर कक्षाओं को बहिष्कार करते हुए। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। सरकार से जेबीटी का पक्ष सुप्रीम कोर्ट में रखने की मांग को लेकर मंगलवार को भी मंडी जिले में जेबीटी प्रशिक्षुओं ने कक्षाओं का बहिष्कार कर सेरी मंच पर विरोध प्रदर्शन जाहिर किया।
विज्ञापन

जेबीटी प्रशिक्षुओं का कहना है कि अन्य प्रदेशों में जिस तरह जेबीटी को प्राथमिकता दी गई है उसी तर्ज पर हिमाचल में भी जेबीटी के पक्ष में फैसला होना चाहिए। सरकार को माननीय हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जेबीटी का पक्ष रखना चाहिए।
अगर जेबीटी में बीएड को शामिल किया जाता है तो जेबीटी करने का कोई औचित्य नहीं बचता। इसलिए सरकार को जेबीटी के पक्ष में पुन: याचिका दायर करनी चाहिए और अपना पक्ष रखना चाहिए। अगर जेबीटी के पक्ष में फैसला नहीं होता तो प्रदेश में जेबीटी संस्थानों को ही बंद कर देना चाहिए।
विज्ञापन

मंगलवार को लगभग 6 संस्थानों के जेबीटी प्रशिक्षुओं ने कक्षाओं का बहिष्कार किया। शिवानी, पियूष, शुभम, रोहन, पूनम आदि ने बताया कि हिमाचल हाईकोर्ट की ओर से बीएड डिग्रीधारकों के पक्ष में फैसला सुनाने के बाद जेबीटी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिमला में मिलकर अपना पक्ष रखेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें