फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एसपीयू की परीक्षा शाखा बासा कैंपस शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) ने अपनी परीक्षा शाखा को सुंदरनगर से गोहर के बासा स्थित कैंपस में शिफ्ट कर दिया है। अब विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा का संचालन बासा कैंपस से ही होगा।
विज्ञापन

सरदार पटेल विश्वविद्यालय के सुंदरनगर कैंपस को स्थानीय काॅलेज के सुपुर्द कर दिया गया है। हालांकि एसपीयू के कैंपस को स्थानीय महाविद्यालय को सौंपने का विभिन्न सामाजिक संगठनों ने विरोध किया था। सुंदरनगर कैंपस में सरदार पटेल विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा का संचालन साल 2022 से हो रहा था।
यहां पर विश्वविद्यालय की ओर से एमए, एमएससी, एमबीए, एमसीए, पीएचडी की क्लासेज शुरू करने की योजना भी बनाई गई थी। इसके साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डाटा साइंस मशीन लर्निंग में बीटेक कोर्सेज को शुरू करने की योजना थी। लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक कंप्यूटर लैब को सुंदरनगर कैंपस में स्थापित करने के लिए औपचारिकताएं पूरी कर ली गई थीं।
विज्ञापन

करीब डेढ़ करोड़ रुपये का फर्नीचर और अन्य सामान भी खरीदा गया है। पीएचडी एवं एमएससी कोर्सों के अंतर्गत शोध कार्यों के लिए करीब 14 करोड़ के उपकरण की भी सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ने खरीद कर ली थी। इससे पहले कैंपस को स्थानीय महाविद्यालय को सौंपने के आदेश जारी हो गए।
...
विश्वविद्यालय के गोहर स्थित बासा कैंपस में परीक्षा शाखा का संचालन शुरू कर दिया गया है। सुंदरनगर से परीक्षा शाखा की सामग्री और अन्य रिकाॅर्ड को बासा कैंपस में शिफ्ट कर दिया गया है। आने वाले दिनों में इस कैंपस में अन्य शैक्षणिक गतिविधियां शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन

-प्रो. ललित कुमार अवस्थी, कुलपति एसपीयू
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें