फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हारगुनैण पंचायत में दरका पहाड़, डिगली सड़क बाधित

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर की हारगुनैण पंचायत में दरकते पहाड़ों के बीच गुजरते ग्रामीण। स्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। विकास खंड द्रंग की हारगुनैण पंचायत में दरक रहे पहाड़ों से सात वार्डों की तीन हजार आबादी में दहशत है। डिगली गांव की सड़क पर पहाड़ दरकने से 30 परिवारों को करीब चार किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डिगली गांव निवासी कला देवी, निर्मला, लोहली, रीता, कमला, ऋषि राम, भजन सिंह, राजेश कुमार और दिलीप सिंह ने बताया कि पहाड़ी दरकने से पैदल चलने वाले रास्ते भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। नकेहड़ से मनन की ओर जाने वाली सड़क का नामोनिशान मिट गया है। अवायर, नागचला मंदिर के समीप भी पहाड़ी लगातार दरक रही है।
रिहायशी इलाकों में चट्टानों के पहुंचने से खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। पंचायत के उपप्रधान सन्नी ने बताया कि डिगली वार्ड में लगातार पहाड़ दरकने से करीब तीस परिवारों के 200 लोग सड़क सुविधा से महरूम हो गए हैं। पंचायत के वार्ड अवायर प्रथम, द्वितीय, तृतीय, नकेहड़, डिगली के अलावा हारगुनैण वार्ड प्रथम और द्वितीय के लोगों में पहाड़ दरकने से दहशत है। हारगुनैण पंचायत की प्रधान कला देवी ने भू-वैज्ञानिकों से सर्वे की मांग प्रशासन के माध्यम से की है। तहसीलदार डॉ. मुकुल अनिल शर्मा ने कहा कि राजस्व विभाग की टीम को फिर निरीक्षण कर हालात का जायजा लेने के आदेश जारी किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें