फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी कॉलेज में एसपीयू की महिला कबड्डी टीम ले रही कोचिंग

Fri, 17 Oct 2025 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी कॉलेज में चल रहे सरदार पटेल विश्वविद्यालय की महिला कबड्डी टीम के कोचिंग​ ​शिविर में अभ्यास
विज्ञापन
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में सरदार पटेल विश्वविद्यालय की महिला कबड्डी टीम का कोचिंग शिविर चल रहा है। यह टीम आगामी नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला कबड्डी प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। यह प्रतियोगिता 24 से 27 अक्तूबर तक लद्दाख यूनिवर्सिटी कारगिल कैंपस में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष मंडी कॉलेज सुनील सेन ने बताया कि टीम के कोच मोलक राम खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों, तकनीकी और रणनीतिक कौशल का प्रशिक्षण दे रहे हैं। सभी खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार हैं और टीम का लक्ष्य पदक जीतना है। टीम में चयनित खिलाड़ियों में सोमा देवी, साक्षी, कविता राव, तनुजा, ऋषिका, मुस्कान, निशु देवी, डिंपल, स्नेहा देवी, नैंसी, अनीता देवी, निकिता, हेमलता व मनीषा कुमारी शमिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें