फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एसपीयू के विद्यार्थियों ने औषधीय पौधा संग्रहण प्रणाली को जाना

Sun, 14 May 2023 06:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
कुल्लू और नगवाई में विभिन्न संस्थानों का भ्रमण करने के दौरान एसपीयू के विद्यार्थी
विज्ञापन
कुल्लू के जीबी पंत संस्थान और फरमेंटा बायोटेक लिमिटेड इंडस्ट्री का किया दौरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के पर्यावरण विभाग और वनस्पति विज्ञान के विद्यार्थियों ने कुल्लू जिले के मोहल स्थित जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयन पर्यावरण संस्थान और नगवाईं में फरमेंटा बायोटेक लिमिटेड इंडस्ट्री का दौरा किया।
विज्ञापन

वैज्ञानिक राकेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को कई प्रकार की जानकारी दी। जीबी पंत संस्थान में मंडी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने औषधीय पौधा संग्रहण, केंचुआ खाद, खरपतवार खाद, मधुमक्खी पालन, पॉली टनल तकनीक, ऑटोमेटिक बायो कंपोस्टर, मल्टी वेवलेंथ रेडियोमीटर, ऑटोमेटिड वेदर स्टेशन, एनवायरमेंटल ओब्जर्वेटरी, रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस आदि से संबंधित जानकारी ली। इसके बाद पर्यावरण संकाय के विद्यार्थियों ने फरमेंटा बायोटेक लिमिटेड इंडस्ट्री का दौरा किया और औद्योगिक सुरक्षा उपायों व ध्वनि, वायु, जल, मृदा प्रदूषण के प्रबंधन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। सरदार पटेल विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग के संकाय सदस्य अजय चांजटा ने 23 छात्रों के साथ दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें