फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी स्पर्धा में नैण तुंगा युवा मंडल विजेता

विज्ञापन
कोठी गैहरी में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान रस्साकशी स्पर्धा में भाग लेती महिलाएं। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। बल्ह ब्लॉक की कोठी गैहरी पंचायत में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन रविवार को विधायक इंद्र सिंह गांधी ने किया। प्रतियोगिता का आयोजन मारुति युवा मंडल ने किया। इसमें वॉलीबाल, कबड्डी, रस्साकशी और मटका फोड़ आदि प्रतियोगिताएं करवाई गईं। मुख्यातिथि ने होनहारों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि नशे से दूर रहें।
विज्ञापन

कबड्डी मुकाबले में नैण तुंगा युवा मंडल मझेड़ विजेता और युवा मंडल मझवाड़ उपविजेता रही। जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केंद्र मंडी रजत भी मौजूद रहे। उन्होंने युवाओं को खेल का महत्व बताया और प्रधानमंत्री की ओर से चलाए गए फिट इंडिया मूवमेंट से जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी हंस राज, राष्ट्रीय स्वयंसेवी शुभम शर्मा, विजय कुमार, सपना और गरिमा भी शामिल रहे है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें