सुंदरनगर में रविवार को बाइक हादसे के बाद मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सलाह में रविवार सुबह बाइक हादसे में नाचन के पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा के पौत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में पहुंचाया गया। नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ डोगरा (18) पुत्र सुभाष डोगरा निवासी छात्र तहसील सुंदरनगर रविवार सुबह बाइक पर अपने एक दोस्त से मिलने के बाद घर लौट रहा था। जब वह सलाह में पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में सिद्धार्थ डोगरा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए तुरंत यहां के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। नाजुक हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ स्थित पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया है। डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।