फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धर्मपुर में खेल महाकुंभ, क्रिकेट के होंगे मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला क्रिकेटर सुषमा वर्मा ने किया शुभारंभ, बारिश की वजह से नहीं हो सके मैच
विज्ञापन


प्रतियोगिता में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से 32 टीमें ले रहीं भाग


संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर के खेल मैदान में वीरवार को सांसद खेल महाकुंभ-तीन का शुभारंभ महिला क्रिकेटर सुषमा वर्मा ने किया। प्रदेश भाजपा मीडिया सहप्रभारी रजत ठाकुर बतौर वशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। महिला क्रिकेटर सुषमा के प्रशंसकों ने भारी बारिश की परवाह न करते हुए उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। वीरवार को दिनभर बारिश होने और मैदान गीला होने के चलते क्रिकेट प्रतियोगिता का कोई भी मुकाबला नहीं खेला जा सका। मुख्यातिथि सुषमा वर्मा ने खिलाड़ियों और प्रशंसकों का आभार जताया। खिलाड़ियों को खेल नियमों सहित अपनी तरफ से कुछ टिप्स भी दिए। सुषमा ने कहा कि वह स्वयं भी खेलना चाहती थीं, लेकिन बारिश की वजह से नहीं खेल सकीं, इसका उन्हें मलाल है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि रजत ने कहा कि यह सांसद अनुराग ठाकुर की सोच है कि खेल से नशे को दूर रखा जा सकता है। प्रतियोगिता में धर्मपुर विस क्षेत्र की 32 टीमें भाग ले रही हैं। संधोल में इस खेल महाकुंभ के तहत वाॅलीबाल स्पर्धा का सफल आयोजन हो चुका है। अब धर्मपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। बताया कि विजेता टीम को आयोजकों की ओर से 21,000, ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 11,000 और ट्राॅफी दी जाएगी। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लेखराज और विनोद कुमार, धर्मपुर पंचायत समिति अध्यक्ष राकेश कुमार, पंचायत की प्रधान ज्योति, पूजा देवी, सिधपुर से रीता देवी, भाजयुमो अध्यक्ष नेकराम, महामंत्री नवदीप व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें