फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी भवनों का जल्द करें निर्माण : मनीश

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि चौंतड़ा विकास खंड में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों का कार्य जल्द पूरा किया जाए। आंगनबाड़ी भवनों के उपयोगिता प्रमाण पत्र भी जल्द उपलब्ध करवाए जाएं। एसडीएम वीरवार को समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) ब्लॉक चौंतड़ा की आंगनबाड़ी भवन निर्माण समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

एसडीएम ने मनरेगा के तहत निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की भी समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को कार्य समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में बीडीओ चौंतड़ा कला देवी, सीडीपीओ बीआर वर्मा, एसईबीपीओ चौंतड़ा पंकज ठाकुर, बीपीईओ चौंतड़ा राजू राम सहित राकेश कुमार, संजीव कुमार भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें