जोगिंद्रनगर के चूल्हा स्थित पावर हाउस में चल रहे मेकेनिकल स्पिनिंग कार्य का निरीक्षण के दौरान
चौंतड़ा/लडभड़ोल (मंडी)। विद्युत परियोजना ऊहल तृतीय चूल्ला में अब दूसरी यूनिट की मेकेनिकल स्पिनिंग भी शुरू हो गई है। 100 मेगावाट की परियोजना की दूसरी यूनिट में मेकेनिकल स्पिनिंग शुरू होने से विद्युत उत्पादन का रास्ता साफ हो रहा है। वीरवार को कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने चूल्हा स्थित पावर हाउस का निरीक्षण किया। जीवन ठाकुर ने कहा कि परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए 85 करोड़ के बजट को तत्काल प्रभाव से स्वीकृति देने में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने गंभीरता दिखाई है। अब 100 मेगावाट ऊहल परियोजना में जनवरी में विद्युत उत्पादन शुरू होगा। उन्होंने परियोजना के तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों की पीठ थपथपाई।
ससे पहले ऊहल प्रोजेक्ट के प्रबंध निदेशक देवेंद्र सिंह, इलेक्ट्रिकल विंग के अधीक्षण अभियंता रमन, सिविल विंग के अधीक्षण अभियंता संजीव धीमान ने बताया कि प्रोजेक्ट को पटरी पर लाने के लिए परियोजना के हर कर्मचारी ने कड़ी मेहनत की। प्रबंध निदेशक देवेंद्र सिंह ने बताया कि 33.3 के विद्युत यूनिट नंबर एक में मेकेनिकल स्पिनिंग का कार्य सफल रहा है। अब यूनिट दो में भी मेकेनिकल स्पिनिंग का परीक्षण शुरू कर दिया है। इसके बाद तीसरी यूनिट में स्पिनिंग परीक्षण कार्य हेागा। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी के बाद कभी भी यूनिट नंबर एक में उत्पादन शुरू हो जाएगा।
....
लिया जायजा
वीरवार को ब्यास वैली कारपोरेशन की सिविल निदेशक रही पूनम बिजलोकर ने भी पावर हाउस में चल रहे मशीनरियों के परीक्षण का जायजा लिया। पैन स्टॉक निर्माण कार्य देख रही पीएंडआर कंपनी के एमडी पवलजीत सिंह सहीज और उनके साथ प्रदीप कौर, सर्वजीत सिंह पावर हाउस पहुंचे। यहां चल रहे अखंड पाठ पर शीश नवाजते हुए जल्द विद्युत उत्पादन के लिए प्रार्थना की। गुरुद्वारा सिंह सभा जोगिंद्रनगर में तैनात ग्रंथी सेवा सिंह ने अखंड पाठ में अरदास कर ऊहल परियोजना में जल्द विद्युत उत्पादन शुरू होने की अरदास की।
000