करसोग(मंडी)। करसोग-खनेयोल बगड़ा सड़क पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक राहगीर की मौत हो गई है। हादसे के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक करसोग मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर खनेयोल बगड़ा के समीप बगेल मोड़ के पास देर शाम अधेड़ व्यक्ति को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दौरान मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई। वाहन चालक रात के अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से सीधा आगे निकल गया। मृतक की पहचान भोला दत्त पुत्र इंद्र शरण उम्र करीब 44 वर्ष गांव चट्ठा, डाकघर खनेयोल बगड़ा तहसील के रूप में हुई है।
पुलिस ने धारा 304 ए में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। डीएसपी करसोग गीताजंलि ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।