जोगिंद्रनगर महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभाग
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में एनएसएस, एनसीसी एवं नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य निशा वैद्य की अध्यक्षता में कारगिल विजय दिवस मनाया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने भाषण और चित्रकला से भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों के पराक्रम को दिखाया और बलिदानियों को नमन किया। देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां दी गईं। इस अवसर पर एएनओ डाॅ. स्मृति ठाकुर, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. श्रवण डोगरा, कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर मोहिनी, प्रोफेसर ममता तथा नेहरू युवा केंद्र से प्रद्युम्न, मनीषा उपस्थित रहीं। संवाद