फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एनएच निर्माता कंपनी पर लगा मजदूरों को निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर/सरकाघाट (मंडी)। एनएच निर्माता कंपनी पर दो माह की मजदूरी दिए बिना मजदूरों को बाहर का रास्ता दिखाने के आरोप लगे हैं। मजदूर अब खुले आसमान के नीचे भूखे प्यासे रहने को मजबूर हैं। मजदूरों के साथ कंपनी के इस रवैये पर मजदूर संगठन ने कड़ा एतराज जताया है। कंपनी प्रबंधन को दो दिनों का अल्टीमेटम दिया है। कहा है कि अगर कंपनी ने मजदूरों के रहने, भोजन की व्यवस्था के साथ-साथ उनके मजदूरी का भुगतान नहीं किया तो सरकाघाट में आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जालंधर-धर्मपुर-मंडी मार्ग को डबललेन करने का कार्य चला हुआ है। ये मजदूर पिछले कुछ समय से निर्माण करने वाली कंपनी में कार्य कर रहे थे। इन मजदूरों के लिए कंपनी ने खाने के लिए मैस तथा रहने के लिए कमरे के व्यवस्था की थी।
मजदूरों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनका दो महीने की मजदूरी दिलवाई जाए ताकि वे अपने घरों को जा सके। मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यह कंपनी मजदूरों का शोषण कर रही है। प्रशासन से मांग की है कि इन मजदूरों के लिए तुरंत खाने, रहने का प्रबंध कंपनी से करवाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर दो दिनों के अंदर इनका खाने, रहने का प्रबंध नहीं किया गया तो सोमवार को कंपनी के खिलाफ सरकाघाट में आंदोलन का बिगुल बजा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें