फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डेढ़ माह बाद भी किलाड़ अस्पताल में नहीं पहुंचे विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के दावे किलाड़ अस्पताल में धरातल पर उतरते नजर नहीं आ रहे हैं। प्रदेश सरकार ने करीब डेढ़ माह पहले अस्पताल में पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती के आदेश जारी किए थे, लेकिन अब तक किसी ने ज्वाइन नहीं किया है। ऐसे में मरीजों को विशेषज्ञ से उपचार करवाने के लिए चंबा और कुल्लू का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों चैन लाल, रवि कुमार, हंसराज, केवल, सुरेंद्र, जय किशन, वीरेंद्र सिंह, मंजीत और कैलाश ने कहा कि गायनी, बाल रोग, ईएनटी, नेत्र रोग और एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की तैनाती से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद थी। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते पांगी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बेहद जरूरी है। इसके बावजूद नियुक्ति आदेश जारी होने के डेढ़ माह बाद भी सेवाएं शुरू नहीं हो पाई हैं।
लोगों का कहना है कि विशेषज्ञों की कमी से गर्भवती महिलाओं, बच्चों और गंभीर मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उपचार के लिए दूसरे जिलों में जाना समय और संसाधन, दोनों के लिहाज से मुश्किल है। उन्होंने मांग की कि नियुक्ति आदेशों को जल्द अमलीजामा पहनाकर विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

जल्द ज्वाइनिंग की उम्मीद
कार्यकारी बीएमओ डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि किलाड़ अस्पताल के लिए जिन विशेषज्ञ डॉक्टरों के नियुक्ति आदेश जारी हुए थे, उन्होंने अभी तक ज्वाइन नहीं किया है। उन्होंने जल्द उनके ज्वाइन करने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें