फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जरूरत पर ही चलाएं वाहन, वरना जाम में फंसेंगे

विज्ञापन
चंबा त्योहारी सीजन के चलते टैक्सी स्टैंड के पास लगा गाड़ियों  का जाम।संवाद
विज्ञापन
चंबा। त्योहारी सीजन में खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ से चंबा शहर की यातायात व्यवस्था चरमराने लगी है। बाजारों में वाहनों का दबाव बढ़ने से जगह-जगह जाम लग रहा है। इससे स्थानीय लोगों, खरीदारों और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बाजारों में वाहनों की कतारें लगने से लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही है। बढ़ते यातायात दबाव के बीच व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। इससे निपटने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर यातायात कर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित कर जाम खुलवाने में जुटे हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि त्योहारी सीजन के चलते यातायात प्रभावित हो रहा है। व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पूरे शहर में यातायात दल तैनात किए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अनावश्यक रूप से वाहन लेकर बाजार न आएं। जरूरी होने पर ही वाहन का इस्तेमाल करें और यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से ही यातायात व्यवस्था बेहतर बनाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें