फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रात भर सुलगती रही चिंगारी, आग बुझाते एक झुलसा, 18 भेड़ें और तीन मवेशी भी जिंदा जले

Sun, 24 Nov 2024 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
कुल्लू के लगघाटी के अतिदुर्गम गांव तियून शनिवार को लगी आग से जलकर स्वाह हुए मकान।-संवाद
विज्ञापन
तियून गांव में रहा अफरा-तफरी का माहौल, खुले आसमान के नीचे आ गए पांच परिवारों के 14 लोग
विज्ञापन

80 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान, गांव के अन्य लोगों के घरों में ली प्रभावित परिवारों ने शरण

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लगघाटी के तहत तियून गांव में हुए भीषण अग्निकांड ने पांच परिवारों के 14 लोगों को बेघर कर दिया है। भीषण अग्निकांड की चिंगारी देर रात तक सुलगती रही। आग के चलते गांव में अफरा-तफरा का माहौल रहा। पूरी रात ग्रामीणों ने जागकर बिताई। दुखद घटना के बाद अब गांव में सन्नाटा पसर गया है।
आग की घटना में एक व्यक्ति भी झुलस गया है। उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया है। व्यक्ति लुहारू राम आग बुझाते समय इसकी चपेट में आया। आग की इस घटना में 18 भेड़ें और तीन मवेशी भी जले हैं। आग की सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके के लिए रवाना हुई। सड़क के आखिरी पॉइंट से दमकल टीम को मौके पर पहुंचने के लिए डेढ़ घंटे पैदल सफर करना पड़ा। मौके पर पहुंचने के बाद यहां पानी का इंतजाम न होने के कारण आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका। हालांकि, दमकल कर्मी रातभर मौके पर डटे रहे।
विज्ञापन

आग की घटना में पार्वती देवी, लुहारू राम, फुलगी राम, शिवी राम और संजीव कुमार के मकान जले हैं। पार्वती देवी के तीन, लुहारू राम, फुलगी राम के तीन, शिवी राम के चार और संजीव कुमार के तीन सदस्य अब बेघर हो गए हैं। हालांकि, प्रभावितों ने गांव में अन्य लोगों के घरों में शरण ली है। जले हुए आशियाने देखकर उनकी आंखों से आंसू छलक रहे हैं। आग की घटना में करीब 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जीवन की कमाई को राख के ढेर में बदला देखकर प्रभावित परिवारों की आंखों से आंसू निकल रहे हैं। गांव के लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं।
विज्ञापन



प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को फौरी राहत के तौर पर 20-20 हजार रुपये की राशि दी है। रहने के लिए तिरपाल और रजाई-कंबल भी दिए गए हैं। पांच परिवार आग की घटना के बाद खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। प्रभावित परिवारों की सरकार व प्रशासन की ओर से पुनर्वास में जल्द हरसंभव सहायता की जाए।
- ख्याल चंद ठाकुर, उप प्रधान, मानगढ़ पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें