मंडी के पड्डल मैदान में खेली जा रही शिवरात्रि क्रिकेट लीग में शॉट लगाता खिलाड़ी। संवाद
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर पड्डल में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को फ्रेंड्स एकादश और एचएमडीए के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एचएमडीए ने 60 रन बनाए। फ्रेंड्स एकादश की ओर से गेंदबाजी करते हुए शुभम ने दो, अर्जुन और सुनील ने एक-एक विकेट लिया। फ्रेंड्स एकादश ने पांच विकेट के नुकसान पर जीत के लिए जरूरी 61 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया।
दूसरा मैच एसपी इलेवन और ड्रीम इलेवन के बीच खेला गया। एसपी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 151 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया। ओम प्रकाश ने 62 रन बनाए। गोविंद ने भी 34 रनों का योगदान दिया। ड्रीम इलेवन की टीम 69 रनों पर ढेर हो गई। विवेक और विजय ने दो-दो विकेट हासिल किए। इस तरह एसपी इलेवन की टीम ने 82 रनों से जीत हासिल की।
आयोजक राजेंद्र पाल राजा ने बताया कि तीसरा मैच बार इलेवन और एमसीसी औट की टीमों के बीच खेला गया। एमसीसी औट की टीम ने पहले खेलते हुए 94 रन बनाए। निशांत से सबसे अधिक 34 रनों की पारी खेली। बार इलेवन की ओर से अंकुश ने दो विकेट लिए। बार इलेवन ने पांच विकेट खो कर जीत के लिए जरूरी लक्ष्य 95 रन बना कर मैच जीत लिया। जीत के साथ ही बार इलेवन ने भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। संवाद